एजुकेशन

NEET UG 2025 Topper List: राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी में किया टॉप, यहां चेक करें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

NEET UG 2025 Topper List: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। नीट यूजी रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है। अभ्यर्थी यहां नीट यूजी टॉपर्स की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

NEET UG Result 2025

NEET UG 2025 Topper List: नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 14 जून को जारी कर दिया है। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 जून को जारी की गई थी। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि नीट यूजी रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है।

सूचना के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने AIR 1 हासिल की है। उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। वहीं, दिल्ली (NCT) की अविका अग्रवाल नीट यूजी 2025 की महिला टॉपर हैं। उन्होंने AIR 5 हासिल किया है और 99.9996832 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। अभ्यर्थी यहां नीट यूजी टॉपर्स 2025 की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

NEET UG 2025 Topper List

  • रैंक 1: महेश कुमार - 99.9999547 पर्सेंटाइल
  • रैंक 2: उत्कर्ष अवधिया - 99.9999095 पर्सेंटाइल
  • रैंक 3: कृषांग जोशी- 99.9998189 पर्सेंटाइल
  • रैंक 4: मृणाल किशोर झा- 99.9998189 पर्सेंटाइल
  • रैंक 5: अविका अग्रवाल- 99.9996832 पर्सेंटाइल
  • रैंक 6: जेनिल विनोदभाई भयानी- 99.9996832 पर्सेंटाइल
  • रैंक 7: केशव मित्तल- 99.9996832 पर्सेंटाइल
  • रैंक 8: झा भव्या चिराग- 99.9996379 पर्सेंटाइल
  • रैंक 9: हर्ष केदावत- 99.9995474 पर्सेंटाइल
  • रैंक 10: आरव अग्रवाल- 99.9995474 पर्सेंटाइल

NEET UG Result 2025: ऐसा रहा नीट यूजी रिजल्ट

इस साल नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 2276069 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2209318 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, कुल 1236531 अभ्यर्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं। बता दें कि परीक्षा पास करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 514063 पुरुष और 722462 महिला अभ्यर्थी हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article