एजुकेशन

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, neet.nta.nic.in पर ऐसे करें अप्लाई

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है।

Image

NEET UG 2025 Registration

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन (NEET UG Registration 2025) प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

NEET UG Exam 2025: ऐसे होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन मई में किया जा सकता है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 720 अंकों के 180 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। बता दें कि यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी।

How to apply for NEET UG 2025

  • नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी 2025 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन की लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: जारी हुई जेईई मेन सेशन 1 आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

NTA NEET UG 2025: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article