NEET UG 2024, NEET UG 2024 Registration Extended: नीट यूजी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी एग्जाम 2024 (NEET UG 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट यूजी 2024 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर अब 16 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च निर्धारित की गई थी।
NEET UG Registration 2024: इस डेट तक करें अप्लाई
एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नीट यूजी एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 16 मार्च की रात 10:50 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, रात 11:50 तक शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है किए वह बेहद सावधानी से अपना फॉर्म भरें क्योंकि तय समय के बाद दोबारा आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा। यदि इस दौरान कोई परेशानी हो तो अभ्यर्थी 011-40759000 या neet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
NEET UG Exam 2024: मई में होगी नीट यूजी परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। बता दें कि नीट यूजी में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) से 720 अंकों के 200 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे।
How to apply for NEET UG Exam 2024
- नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर नीट यूजी 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन की लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
NTA NEET UG 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
