एजुकेशन

NEET UG 2023: जारी हुई नीट यूजी OMR शीट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 4, 2023, 11:32 AM IST

NEET UG 2023, NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा की ओएमआर शीट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आज जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET UG 2023

Photo : iStock

NEET UG 2023, NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा की ओएमआर शीट (NEET UG Response Sheet 2023) आज यानी 4 जून को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

NEET UG Response Sheet 2023: ओएमआर शीट जारी

एनटीए ने फिलहाल ओएमआर शीट जारी करने के संबंध में वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, स्टूडेंट्स को इसकी सूचना रजिस्टर्ड मेल आईडी पर दी गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स नीट यूजी के पोर्टल पर लॉगिन करके रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी आज शाम तक जारी कर दी जाएगी। इसके बाद यदि आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।

How to download NEET UG Answer Key 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर नीट यूजी आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब नीट यूजी आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Result 2023: कब तक आएगा रिजल्ट

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा कुल 513 केंद्रों पर हुई थी। इस साल परीक्षा के लिए लगभग 20.87 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी जून के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article