NEET UG Counselling Schedule 2022 Out, NEET UG Counselling 2022 Date: नीट यूजी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
NEET UG 2022: राउंड 1 काउंसिलिंग 11 अक्टूबर से शुरू
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अखिल भारतीय कोटा के लिए पहली राउंड की काउंसलिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी और यह 20 अक्टूबर 2022 तक चलेगी। जबकि, स्टेट काउंसलिंग का पहला राउंड 17 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सेंट्रल काउंसलिंग का दूसरा राउंड 2 नवंबर से 10 नवंबर तक और स्टेट काउंसलिंग का 7 नवंबर से 18 नवंबर 2022 तक होगा।
NEET UG 2022 Counselling: 15 नवंबर से शुरू होगा सत्र
दो राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेंट्रल काउंसलिंग के लिए मोप अप राउंड 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक और स्टेट काउंसलिंग के लिए 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगा। वहीं, स्ट्रे वेकेंसी के लिए सेंट्रल काउंसलिंग 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। यूजी कोर्सेज के लिए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 15 नवंबर 2022 से होगी।
NEET UG Counselling 2022: वेबसाइट पर करें रजिस्ट्रेशन
मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ऑल इंडिया कोटा की 15% सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। जबकि, अन्य 85% सीटों के लिए राज्य की तरफ से काउंसलिंग आयोजित की जाती हैं। नीट यूजी काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद कॉलेज और कोर्स का चयन करना होगा। फिर उन्हें नीट स्कोर के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा।
NEET UG Exam 2022: जुलाई में हुई थी परीक्षा
इस साल नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई 2022 को इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के 543 शहरों और विदेश के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर की 7 सितंबर 2022 को जारी किया गया था।
