NEET Success Story Bishu Limbu: बड़े सपनों को पूरा करने के लिए सबसे बड़ी ताकत महंगे संसाधन नहीं, बल्कि अटूट हौसला और लगातार मेहनत (NEET Success Story) होती है। असम के तिनसुकिया जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले बिशु लिम्बु पर यह लाइन सटीक (NEET Success Story In Hindi) बैठती है। जहां न बिजली थी, न इंटरनेट और न ही आधुनिक पढ़ाई की सुविधाएं, वहां एक साधारण लैंप की रोशनी में बैठकर बिशु लिम्बु ने अपने डॉक्टर बनने के सपने को सच करने की (NEET Success Story Bishu Limbu) ठान ली। सीमित संसाधनों व आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और नीट यूजी की परीक्षा में 720 में से 610 अंक लाकर इतिहास रच (NEET UG Nishu Success Story) दिया है।
बता दें बिशु एक छोटे से परिवार में पले बढ़े, जहां उनके पिता एक छोटे किसान हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनके परिवार को अक्सर गुजारा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक मुश्किलों के बावजूद, उनके माता-पिता ने हमेशा उनका साथ दिया और उन पर भरोसा बनाए रखा, जिससे उन्हें और भी ज्यादा लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत मिली
NEET Success Story Bishu Limbu: सेल्फ स्टडी के दम पर क्वालीफाई किया नी
एक तरफ जहां ज्यादातर छात्र नीट परीक्षा की तैयारी के लिए डिजिटल नोट्स, क्लास और दूसरे तरीकों पर निर्भर रहते हैं, वहीं बिशु ने सीमित संसाधनों जैसे कि टेक्स्टबुक, हाथ से लिखे नोट्स और सेल्फ स्टडी के सहारे भारत की सबसे मुश्किल मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक को पास कर लिया है। बता दें बिशु के पास ऑनलाइन कोचिंग तक का कोई सहारा नहीं था, क्योंकि वह जिस घर में रहते हैं वहां न बिजली की सुविधा है और न ही इंटरनेट।
Bishu Limbu Success Story: लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा
बिशु की सफलता की यह कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो सीमित संसाधन या आर्थिक तंगी को कारण बताकर अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते हैं। आज की दुनिया में सफलता को अक्सर संसाधनों की उपलब्धता से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन बिशु का सफर किसी कॉम्पिटिटिव परीक्षा में सफल होने से कहीं ज़्यादा है। यह लोगों को याद दिलाता है कि कड़ी मेहनत, पक्के इरादे, लगन और बाधाओं को पार करने की हिम्मत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। बिशु का सफर कभी हार न मानने का सफर है।
