NEET PG Result 2024 Declared: नीट पीजी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET PG Result 2024) खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट व कटऑफ लिस्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।वहीं स्कोरा कार्ड 30 अगस्त को साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET PG Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
इस बार नीट पीजी की परीक्षा 11 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के 170 शहरों के 416 केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 2 लाख 38 हजार स्टूडेंट्स ने अपना पंजीकरण करवाया था। एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकते हैं।How To Check NEET PG Result 2024
- natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET PG Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET PG Result: 800 मार्क्स के 200 प्रश्न
नीट पीजी की परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की गई थी। यहां कुल 800 मार्क्स के 200 प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र को कुल चार खंडों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक प्रश्न 4 मार्क्स का था। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया था। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के 1 मार्क्स काटे जाएंगे।NEET PG Result 2024: इन कोर्सेज के लिए पात्र
NEET PG की परीक्ष में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), डीएनबी (DNB) और डिप्लोमा कोर्सेज के लिए पात्र माने जाते हैं।End of Article
