एजुकेशन

NEET PG Re-Exam Admit Card 2026: 5 सितंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG Re-Exam Admit Card 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET PG Re-Exam Admit Card 2026: 5 सितंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG Re-Exam Admit Card 2026 Download: NEET PG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को 5 सितंबर 2026 को होने वाली दोबारा परीक्षा में शामिल होना है, वे अपना हॉल टिकट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। NBEMS ने एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी अपने आधिकारिक WhatsApp चैनल के जरिए भी साझा की है। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

NEET PG Re Exam 2026 Hall Ticket कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर मांगी गई अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका NEET PG Re-Exam Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके सेव कर लें और उसका एक प्रिंटआउट रख लें।
NEET PG Re Exam Admit Card

NEET PG Re Exam Admit Card

एडमिट कार्ड में मिलेंगी ये जरूरी जानकारियां

NEET PG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, NEET PG रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, कैटेगरी, फोटो और सिग्नेचर जैसी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, सेंटर कोड, रिपोर्टिंग टाइम और आखिरी एंट्री टाइम भी एडमिट कार्ड में दर्ज होगा। हॉल टिकट में NEET PG 2026 से जुड़ी एडवाइजरी और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश भी दिए होंगे, इसे पढ़ना न भूलें।

NEET PG Re Exam 2026 क्यों हो रहा?

NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। जयपुर, राजस्थान के iON Digital Zone Sitapura 2 परीक्षा केंद्र पर बिजली से जुड़ी समस्या के कारण परीक्षा को दोबारा कराने का फैसला लिया गया। NBEMS की ओर से परीक्षा केंद्र पर हुई तकनीकी परेशानी की जानकारी दी गई थी।

उम्मीदवारों को सवाल शेयर करने से NBEMS ने किया मना

NBEMS ने NEET PG 2026 की परीक्षा से जुड़े सवालों को लेकर उम्मीदवारों, फैकल्टी, कोचिंग संस्थानों और अन्य लोगों को चेतावनी दी है। बोर्ड ने कहा है कि 30 अगस्त को हुई NEET PG परीक्षा के सवालों पर चर्चा, उन्हें इकट्ठा करने, दोबारा तैयार करने या दूसरे उम्मीदवारों के साथ शेयर करने से बचें।

FAQ

1. NEET PG Re-Exam 2026 कब होगा?

NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

2. NEET PG री-एग्जाम का एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

3. NEET PG Admit Card में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, फोटो, सिग्नेचर, परीक्षा केंद्र का पता, सेंटर कोड, रिपोर्टिंग टाइम, आखिरी एंट्री टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article