एजुकेशन

DU मिरांडा हाउस ने छात्रों के लिए शुरू किए 15 नए सर्टिफिकेट कोर्स, यहां देखें लिस्ट

Miranda House ने 15 नए प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं, जिसमें DU के छात्र एडमिशन प्राप्त कर नौकरी के लिए रेडी बन सकते हैं।

Image

Miranda House Campus (Photo - AI/Newsroom Verified)

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के टॉप कॉलेज की लिस्ट में शामिल मिरांडा हाउस ने छात्रों के लिए कई नए प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। Miranda House ने छात्रों को आधुनिक मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रचनात्मक उद्योग के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'इरोस एआई-विद्या' (Eros AIVidya) और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से कॉलेज ने इंडस्ट्री-रेडी सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ एआई फिल्म मेकिंग, एवीजीसी (AVGC) और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन जैसी उभरती तकनीकों में प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान करना है। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित संस्थान से 6 महीने का प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन कोर्स कर अपनी स्किल्स डेवलप करना चाहते हैं तो यह आपके लिए कोर्स के साथ, एलिजिबिलिटी और शुल्क के बारे में मालूम होना अनिवार्य है।

मिरांडा हाउस के 15 नए सर्टिफिकेट कोर्सेज की लिस्ट

1एआई फिल्म निर्माण (AI Filmmaking)
2इन्फ्लुएंसर और क्रिएटर गिग/बिल्डिंग (Influencer & Creator Building)
3अवतार और डिजिटल ह्यूमन क्रिएशन (Avatar & Digital Human Creation)
4एनीमेशन (Animation)
5वीडियो ब्लॉगिंग (Video Blogging)
6ऑगमेंटेड और वर्चुअल रियलिटी प्रोडक्शन (AR/VR Production)
7विजुअल इफेक्ट्स (VFX)
8स्क्रिप्ट राइटिंग / स्क्रिप्टिंग (Scriptwriting)
9अभिनय (Acting)
10क्रिएटिव प्रोडक्शन (Creative Production)
11म्यूजिक कंपोजिशन और डायरेक्शन (Music Composition & Direction)
12साउंड एडिटिंग (Sound Editing)
13वीडियो एडिटिंग (Video Editing)
14आर्ट डायरेक्शन (Art Direction)
15कोरियोग्राफी प्रोडक्शन (Choreography Production)

कौन कर सकता है कोर्स के लिए आवेदन

मिरांडा हाउस में इन 15 प्रोफेशनल कोर्स के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे ग्रेजुएशन के छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास 12वीं की मार्कशीट होना अनिवार्य है। साथ ही बता दें कि इन कोर्स में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मिरांडा हाउस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या फिर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कोर्स फीस

बता दें कि हर कोर्स के लिए अलग-अलग फीस है। प्रोग्राम के अनुसार कोर्स की फीस 50,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। चूंकि इन कोर्सेज की फीस 50,000 रुपये से शुरू होती है, इसलिए केवल ट्रेंड देखकर नहीं बल्कि अपनी रुचि के अनुसार एक मुख्य कौशल चुनें और कोर्स के दौरान ही लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करें।

स्टार्टअप के लिए मिलेगा मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप 15 छात्रों को अपना खुद का प्रोजेक्ट या स्टार्टअप शुरू करने के लिए विशेष मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह आज के युग की जरूरतों के अनुसार, पारंपरिक शिक्षा से हटकर नई स्किल्स भी डेवलप कर पाएंगे।

क्यों खास है यह पहल?

तेजी से बदलती डिजिटल अर्थव्यवस्था में ऐसे पेशेवरों की मांग बढ़ रही है जो कलात्मक समझ के साथ एआई और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सकें। यह पहल छात्रों को केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि रचनात्मक अर्थव्यवस्था में उद्यमिता के लिए भी तैयार करेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article