एजुकेशन

Prayagraj School Safety Guidelines 2026: देर से आने पर बच्चों को स्कूल गेट से नहीं लौटा सकेंगे स्कूल, प्रयागराज पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

Prayagraj School Safety Guidelines 2026: प्रयागराज पुलिस ने हाल ही में नौ वर्ष के बच्चे की जान जाने के मामले के बाद स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि देरी से आने वाले छात्रों को गेट से बाहर न रखा जाए।

Image

Prayagraj School Safety Guidelines 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Prayagraj School Safety Guidelines 2026: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्कूल के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस (Prayagraj Police) ने इस नई एडवाइजरी में स्कूलों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि किसी भी छात्र को देरी से पहुंचने पर स्कूल के गेट से वापस नहीं भेजा जाएगा। यह कदम स्कूलों के बाहर लगने वाले भीषण जाम और हाल ही में हुई उस दर्दनाक घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें देर से आने के कारण गेट से लौटाए गए नौ वर्षीय बच्चों की जान चली गई थी। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि हर स्कूल के लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और अनुशासन से संबंधी किसी भी मामले पर कार्रवाई केवल कैंपस के भीतर बच्चे को सुरक्षित रखने के बाद ही की जानी चाहिए।

छात्र सुरक्षा और स्कूल गेट निगरानी के अनिवार्य नियम

एडवाइजरी के तहत सभी स्कूलों को बच्चों के आगमन और प्रस्थान के समय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा।

- किसी भी परिस्थिति में छात्र को स्कूल परिसर से बाहर जाने के लिए नहीं कहा जाएगा और न ही उसे स्कूल गेट के बाहर बिना निगरानी के अकेला छोड़ा जाएगा।

- स्कूल के मुख्य द्वार पर पर्याप्त सुरक्षा गार्ड और स्टाफ की तैनाती अनिवार्य होगी। जो विद्यार्थी तय समय से पहले पहुंच जाते हैं या छुट्टी के बाद वाहन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें कैंपस के अंदर सुरक्षित और निगरानी वाले क्षेत्र में बैठाया जाएगा।

- स्कूल ट्रांसपोर्ट संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी बच्चे को सड़क किनारे या घर के बाहर अकेला न उतारें। बच्चे को केवल माता-पिता या अधिकृत अभिभावक की मौजूदगी में ही सौंपा जाए। अभिभावक न मिलने पर तुरंत स्कूल प्रबंधन और परिजनों को सूचना दी जाए।

- स्कूल प्रशासन को बच्चों को लाने-ले जाने वाली बसों, निजी वैन, ऑटो, ई-रिक्शा और टेम्पो का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा, जिसमें वाहन पंजीकरण संख्या, चालक का लाइसेंस, पहचान पत्र और संपर्क नंबर शामिल हों।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - पंजाब जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती का रिजल्ट जारी

ट्रैफिक नियंत्रण और आयोजनों से जुड़े निर्देश

स्कूलों के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की समस्या खत्म करने के लिए पुलिस ने यातायात प्रबंधन के नियम भी तय किए हैं-

पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ जोन और समय में अंतरस्कूलों को बच्चों को उतारने व बैठाने के लिए निर्धारित स्थान बनाना होगा और सड़क पर डबल पार्किंग रोकनी होगी। जहां संभव हो, अलग-अलग कक्षाओं की छुट्टी के समय में 20 से 30 मिनट का अंतर रखा जाए।
नोडल अधिकारी और पूर्व सूचनाप्रत्येक स्कूल को एक नोडल ऑफिसर नियुक्त करना होगा, जो स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के संपर्क में रहेगा। इसके अतिरिक्त पीटीएम (PTM), वार्षिक उत्सव या खेल प्रतियोगिताओं जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों से पहले पुलिस व यातायात विभाग को समय रहते सूचित करना अनिवार्य होगा।

अभिभावक ध्यान दें

माता-पिता को सलाह है कि वह स्कूल रिकॉर्ड और वाहन चालक के पास अपना सक्रिय मोबाइल नंबर तथा बच्चे को रिसीव करने वाले अधिकृत परिजन का विवरण हमेशा अपडेट रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत संपर्क हो सके। इसके साथ ही देरी से आने वाले छात्रों के लिए गेट पर प्रवेश रजिस्टर की व्यवस्था की जाए, जिससे बिना बच्चे को बाहर रोके उसकी उपस्थिति और देरी का कारण दर्ज हो सके और अभिभावकों को समय पर सूचना दी जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article