UPTET February 2027: यूपी टीईटी 2027 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो कर दी है। यूपी टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के बाद 30 दिन का समय दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार upessc.up.gov.in से माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन उन्हें परीक्षा के एप्लीकेशन फॉर्म के लिए पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेज तैयार करने होंगे। आइए आपको इस स्टोरी में जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट
फॉर्म भरने और अपलोड करने से पहले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज व विवरण तैयार होने चाहिए:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल साइन
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की मार्कशीट
- बीएड, बीएलएड या डीएलएड की मार्कशीट
- वैध फोटो आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
टाइमस नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इन 6 भर्तियों में आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई
ओटीआर के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आवेदन के दौरान दर्ज जानकारी को सबमिट करने से पहले एक बार फिर चेक करें ताकि गलती न हो। हालांकि आयोग द्वारा आवेदन पूरा होने के बाद सुधार विंडो खोली जाएगी, लेकिन उसमें कुछ ही जानकारी में बदलाव का मौका दिया जाता है।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क
| ऑनलाइन आवेदन व फीस जमा करने की अवधि | 24 नवंबर 2026 से 23 दिसंबर 2026 तक |
| फॉर्म में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि | 27 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा तिथियां | 26 और 27 फरवरी 2027 |
| आवेदन शुल्क | सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1000 रुपये एससी/एसटी के लिए 500 रुपये दिव्यांग वर्ग के लिए 300 रुपये |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
आवेदन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
यूपी टीईटी पेपर-1 (कक्षा 1–5), पेपर-2 (कक्षा 6–8) या दोनों का विकल्प चुनने से पहले अपनी योग्यता और परीक्षा भाषा का मिलान अधिसूचना से जरूर कर लें। इसके साथ ही उम्मीदवार आवेदन करने से पहले जारी नोटिस और इससे संबंधित सारी डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें और फिर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। लास्ट मिनट पर आवेदन करने के इंतजार में न रहें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
