एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में कोलकाता में एक शादी में शामिल हुई थीं। यहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। तस्वीरों में उनका चेहरा थोड़ा अलग नजर आया, जिसके बाद लोगों ने उनके लुक बोटोक्स और प्लास्टिक सर्जरी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
जैस्मिन ने अपने बदले लुक की वजह बताई। जिसमें से एक नींद की कमी भी है। जिससे चेहरा फूला हुआ नजर आता है।
साइनस में सूजन या संक्रमण होने पर आंखों के आसपास, गालों और माथे में दबाव महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को चेहरे पर भारीपन और सूजन भी नजर आती है। जैस्मिन ने भी साइनस की सूजन का जिक्र किया है।
लंबा ट्रेवल या ज्यादा बैठे रहने या आराम की कमी के कारण शरीर में वॉटर रिटेंशन हो जाता है। जिससे वेट गेन होता है।
जैस्मिन इन दिनों स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रही हैं, एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों में अस्थायी बदलाव और शरीर में फ्लूइड के उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। वर्कआउट के बाद चेहरे की दिखावट भी कुछ समय के लिए अलग लग सकती है।
इसी के साथ जैस्मिन ने बताया वे अलग अलग मेकअप आर्टिस्ट्स के साथ काम करती हैं। जिससे मेकअप और उनका लुक अलग लग सकते हैं।
अचानक वेट गेन और लुक में बदलाव के इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं।