Laxman Utekar on Shraddha Kapoor Role In Eetha: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी फिल्मों में किरदारों के साथ नए प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो निर्देशक लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) की फिल्म ईथा (Eetha) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए एक्ट्रेस ने लावणी डांस की बारीकियां सीखने से लेकर काफी मेहनत की है। फिल्म के गाने 'जी जी रे जी' (Ji Ji Re Ji) के लॉन्च इवेंट में निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा की तैयारी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर उनकी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Prem Ki Shaadi: फिर लटक गई सूरज बड़जात्या संग Salman Khan की फिल्म, जानिए वजह
8 किलो के घुंघरू पहनकर रोज करती थीं रिहर्सल
'ईथा' के प्रमोशनल इवेंट में डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने मराठी में कहा, 'श्रद्धा के अलावा इस किरदार को कोई और नहीं निभा सकता था। इंडस्ट्री में कोई दूसरा ऐसा नहीं है जो इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर पाता। श्रद्धा अपने किरदार में जिस तरह की पवित्रता लेकर आती हैं, वो बेमिसाल है।' उन्होंने आगे कहा, 'श्रद्धा ने हर गाने के लिए 25 दिनों तक रिहर्सल की। इस दौरान वह हर पैर में 4 किलो के घुंघरू बांधकर रोजाना आठ घंटे अभ्यास करती थीं। उनके पैरों में सूजन आ जाती थी। उन्होंने तमाशा और लावणी की दुनिया को करीब से समझने और इस कला को सीखने के लिए खुद को पूरी तरह उसमें डुबो दिया था। गाने की शूटिंग का पहला दिन अच्छा रहा, लेकिन दूसरे दिन श्रद्धा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके बाद हमें शूटिंग रोकनी पड़ी।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Salman Khan की 'मातृभूमि' से 'Eetha' के भिड़ने पर Laxman Utekar ने दिया अजीब जवाब, बोले 'हमें विश्वास है हमारी फिल्म...'
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
'ईथा' एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammed Zeeshan Ayyub), सिद्धार्थ जाधव (Siddharth Jadhav), इश्तियाक खान (Ishtiyak Khan) और अनंत जोशी (Anant Joshi) भी नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म ईथा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
