UPSC NDA NA I 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी - NDA और नौसेना अकादमी - NA परीक्षा (I) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। एनडीए और एनए में शामिल होकर देश की सेवा करने के इच्छुक और परीक्षा के लिए पात्र अविवाहित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार वैध मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाएंगे।
कब होगी UPSC NDA, NA I 2027 परीक्षा
आयोग के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को एनडीए के 159वें कोर्स तथा 121वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्स (INAC) में प्रवेश मिलेगा। कोर्स और ट्रेनिंग की शुरुआत 1 जनवरी 2028 से होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPTET February 2027 के लिए आवेदन शुरू
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा का दिन
| विस्तृत अधिसूचना व आवेदन शुरू होने की तिथि | 2 दिसंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 22 दिसंबर 2026 |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 11 अप्रैल 2027 |
| कोर्स शुरू होने की तिथि | 1 जनवरी 2028 |
क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- एनडीए आर्मी विंग के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास या परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
- नडीए एयर फोर्स व नेवल विंग तथा नेवल एकेडमी (NA) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास या अपीयरिंग होना आवश्यक है।
- केवल अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं। सामान्यतः जन्म तिथि 2 जुलाई 2008 से 1 जुलाई 2011 के बीच मानी जाती है, जिसकी सटीक पुष्टि 2 दिसंबर को जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना से करनी होगी।
आवेदन का शुल्क कितना है
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है, जबकि एससी, एसटी वर्ग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्राप्त है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -What Makes You Unique? इंटरव्यू के इस सवाल का कैसे दें जवाब
NDA - NA I 2027 के लिए 2 खास सुझाव
यदि आप एयर फोर्स, नेवी या नेवल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री) को प्राथमिकता देते हैं, तो आवेदन से पहले अपनी 12वीं में फिजिक्स व मैथ्स की पात्रता और विंग वरीयता क्रम को सावधानी से जांच लें। साथ ही दिसंबर में फॉर्म भरने के बाद फरवरी-मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ एनडीए लिखित परीक्षा के लिए मैथमेटिक्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट तथा एसएसबी की तैयारी के लिए अलग टाइमटेबल बनाएं।
