NEET PG 2025 Answer Key Release Date: एनबीईएमएस ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, "माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 2018 की विशेष अनुमति याचिका संख्या 9298 में दिनांक 29.04.2025 के आदेशों के माध्यम से बहु-शिफ्ट नीट-पीजी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए रॉ स्कोर, आंसर की और सामान्यीकरण सूत्र प्रकाशित करने का निर्देश दिया है।" "उपर्युक्त निर्देशों के अनुपालन में, एनबीईएमएस अपनी वेबसाइट पर नीट-पीजी 2025 की आंसर की जारी करेगा।"
आंसर की के अलावा, एनबीई response key भी जारी करेगा जिसमें नीट पीजी 2025 में पूछे गए संबंधित प्रश्नों के उम्मीदवारों द्वारा चिह्नित सभी उत्तर होंगे। नीट पीजी 2025 के सूचना बुलेटिन में विस्तृत मूल्यांकन योजना के अनुसार प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक भी दिए जाएंगे।
जारी होने के बाद, NEET PG 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार NBEMS वेबसाइट के NEET PG 2025 इंडेक्स पेज पर अपने आवेदक लॉगिन के माध्यम से आंसर की और अपने चिह्नित उत्तरों को देख सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "Since the sequence of questions asked within a section of Question paper of NEET-PG 2025 is shuffled for different candidates, and the order of four options for a question are also shuffled for different candidates, the questions, correct answer key and responses marked shall be displayed as per the sequence in Master set of Question Paper used for NEET-PG 2025"
इसका आसान कम शब्दों में अनुवाद यही है कि 'NEET-PG 2025 के प्रश्नपत्र के एक भाग में पूछे गए प्रश्नों का क्रम अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए बदल दिया गया है, और एक प्रश्न के चार विकल्पों का क्रम भी अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए बदल दिया गया है, इसलिए प्रश्न सही आंसर की और चिह्नित उत्तर NEET-PG 2025 के लिए प्रयुक्त प्रश्नपत्र के मास्टर सेट में दिए गए क्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे।"
क्या है नीट पीजी परीक्ष?
एनबीईएमएस द्वारा आयोजित, नीट पीजी एक वार्षिक मेडिकल परीक्षा है जो एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता और रैंकिंग दोनों के रूप में कार्य करती है। इसका उपयोग पोस्ट-एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रमों, पोस्ट-एमबीबीएस डायरेक्ट 6-वर्षीय डीआरएनबी कार्यक्रमों और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी किया जाता है।
