एजुकेशन

NEET MDS Score Card Download: क्या जारी हो गया है नीट एमडीएस स्कोरकार्ड, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 22, 2023, 08:33 PM IST

NEET MDS Score Card 2023: एक बार जारी हो जाने के बाद नीट एमडीएस के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in की मदद से जाकर NEET MDS स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से भी आप अपने रिजल्ट तक पहुंच सकेंगे और परिणाम व डाउनलोड को चेक कर सकेंगे।

Image

NEET MDS स्कोरकार्ड

Photo : iStock

NEET MDS Result Score Card 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से 22 मार्च को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) स्कोरकार्ड जारी करने की संभावना थी लेकिन फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक वेबसाइट की मदद से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। एक बार घोषित हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर NEET MDS स्कोरकार्ड को वेबसाइट natboard.edu.in की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET MDS 2023 परीक्षा 1 मार्च 2023 को आयोजित की गई थी। NEET MDS रिजल्ट 10 मार्च 2023 को घोषित हुआ था। इससे पहले NEET MDS स्कोरकार्ड 20 मार्च 2023 को जारी होने वाले थे लेकिन किसी कारण से इसमें देरी हुई और इस समय भी उम्मीदवार रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं। नीट एमडीएस रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने लिए उम्मीदवार यहां पर दिए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

NEET MDS Result 2023: ऐसे चेक करें नीट एमडीएस रिजल्ट

एनबीई की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

व्हाट्स न्यू टैब के तहत नीट एमडीएस रिजल्ट के लिंक को क्लिक करें।

इसके बाद नीट एमडीएस रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।

नीट उम्मीदवारों को पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजना होगा।

इसके बाद अपना नीट पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'NEET MDS 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड को NEET-MDS वेबसाइट https://nbe.edu.in/ की मदद से 20 मार्च 2023 को या उसके बाद डाउनलोड किया जा सकता है।' किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article