एजुकेशन

NEET MDS admit card 2026: नीट एमडीएस परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड, natboard.edu.in से करें डाउनलोड

NEET MDS admit card 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज NEET MDS 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

NEET MDS Admit Card 2026: नीट एमडीएस एडमिट कार्ड

NEET MDS 2026 Admit Card: नीट एमडीएस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज NEET MDS 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। NEET MDS 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा डेंटल क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज (MDS) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और इसे देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है।

एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।

किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थी तुरंत NBEMS की हेल्पलाइन से संपर्क करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद NEET MDS 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा के दिन ना भूलें ये चीजें

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article