एजुकेशन

NCERT पढ़ाएगा बच्चों को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का असली अर्थ, कक्षा 7 की सामाजिक विज्ञान की किताब में जुड़ा नया चैप्टर

NCERT New chapter added to Class 7 Social Science book: NCERT ने कक्षा 7 की सामाजिक विज्ञान की किताब में एक नया अध्याय जोड़ा है, ताकि बच्चे समझ सकें कि यह भावना भारत की प्राचीन पहचान रही है। इस अध्याय का उद्देश्य बच्चों को बताना है कि वैश्विक भाईचारा भारत की संस्कृति में सदियों से बसा हुआ है।

Image

NCERT New chapter in Class 7

NCERT New chapter added to Class 7 Social Science book: NCERT ने कक्षा 7 की सामाजिक विज्ञान की किताब में एक नया अध्याय जोड़ा है, ताकि बच्चे समझ सकें कि यह भावना भारत की प्राचीन पहचान रही है। इस अध्याय का उद्देश्य बच्चों को बताना है कि वैश्विक भाईचारा भारत की संस्कृति में सदियों से बसा हुआ है। वसुधैव कुटुंबकम यानी “दुनिया एक परिवार है”अब केवल मंचों पर बोला जाने वाला नारा नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई का हिस्सा बन चुका है।

अध्याय में बताया गया है कि भारत ने हमेशा उन लोगों को जगह दी जो अपने देशों में अन्याय और उत्पीड़न से भागकर आए। यह अध्याय ज्यूइश और पारसी समुदायों के उदाहरण भी देता है, जो भारत आए और यहां सुरक्षित रहकर फले-फूले। उन्हें यहां सिर्फ शरण ही नहीं, बल्कि सम्मान और अवसर भी मिला।

इसके साथ ही, किताब में भारत के ऐतिहासिक स्मारकों, प्राचीन मंदिरों और इंजीनियरिंग के अद्भुत उदाहरणों को भी शामिल किया गया है। इन स्थलों के जरिये छात्रों को बताया गया है कि भारत की सभ्यता सिर्फ सहिष्णुता नहीं, बल्कि विज्ञान, कला, तकनीक और रचनात्मकता में भी समृद्ध रही है।

भारत, अनेक लोगों का घर

अध्याय का नाम “India, a Home to Many” है यानी “भारत, अनेक लोगों का घर”। इसका संदेश बहुत स्पष्ट है: वसुधैव कुटुंबकम कोई आधुनिक नारा नहीं, बल्कि भारत की सदियों पुरानी जीवनशैली है। भारत ने सदैव दुनिया को एक परिवार की तरह देखा है, और यही भावना आज भी उसकी पहचान है।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article