NCERT Dancing Girl Image Change: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 की कला शिक्षा की पुस्तक में प्रकाशित सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ प्रतिमा की तस्वीर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि पुस्तक में दी गई तस्वीर को उसके वास्तविक स्वरूप के साथ प्रकाशित किया जाएगा। यह बदलाव पहले डिजिटल संस्करण में लागू किया जाएगा, जबकि आगामी प्रिंट संस्करणों में भी संशोधित तस्वीर शामिल की जाएगी।
इस बात की जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के डायरेक्टर दिनेश सकलानी ने ANI से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों से बातचीत के बाद, विभाग 'डांसिंग गर्ल' की तस्वीर को उसके असली रूप से बदल रहा है। किताब के डिजिटल वर्जन में यह सुधार तुरंत लागू किया जा रहा है, जबकि किताब के नए प्रिंट वर्शन में तस्वीर का असली रूप होगा।
NCERT Dancing Girl Image Change: कक्षा 9 की आर्ट्स की पुस्तक में
बता दें कक्षा 9 की आर्ट की पुस्तक में प्रकाशित मोहनजोदड़ी की डांसिंग गर्ल की तस्वीर के एक हिस्से को ढका हुआ दिखाया गया था। इसको लेकर शिक्षा जगत और इतिहास से जुड़े लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई थी। कई विशेषज्ञों का मानना था कि विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक धरोहर को उसके वास्तविक स्वरूप में ही दिखाया जाना चाहिए, क्योंकि यह भारतीय इतिहास और सभ्यता के अध्ययन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं एनसीईआरटी का कहना है कि शिक्षा सामग्री तैयार करते समय ऐतिहासिक तथ्यों और सांस्कृतिक विरासत की प्रामाणिकता बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पुस्तक में आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं।
सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रसिद्ध कांस्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डांसिंग गर्ल सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमाओं में से एक मानी जाती है। यह प्रतिमा भारतीय पुरातत्व और प्राचीन कला के अध्ययन में विशेष स्थान रखती है।
- इनपुट एएनआई
