National Voters Day 2026 : देशभर में आज यानी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 मनाया जा रहा है। इस साल की थीम है- मेरा भारत मेरा वोट। इस खास मौके का उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाना और नागरिकों को वोटिंग में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। हर साल 25 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के निर्वाचन आयोगि यानी ECI की स्थापना की वर्षगांठ का भी प्रतीक है। निर्वाचन आयोग की स्थापना 15 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत की गई थी। चलिये जानते हैं कि 25 जनवरी को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस क्यों मनाते हैं साथ ही इस साल की थीम क्या रखी गई है...
क्या है वोटर्स डे मनाने का उद्देश्य Why we Celebrate Voters Day
निर्वाचन आयोग की लक्ष्य इस बात को सुनिश्चित करना है कि देश का हर योग्य नागरिक मतदाता सूची में शामिल हो और अपने मताधिकार का प्रयोग स्वेच्छा से करे। ये मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इस मौके पर देशभर में 11 लाख मतदान केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही जिला स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और नए पंजीकृत मतदाताओं को सम्मानित किया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग का कहना है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और नागरिकों को जिम्मेदार मतादाता बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक अहम पहल है।
25 को ही क्यों मनाते हैं वोटर्स डे ? National Voters Day 2026/ Voters Day History
भारत निर्वाचन आयोग के गठन संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था। 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था। ऐसे में भारत सरकार ने साल 2011 में हर चुनाव में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की स्थापना को ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की।
क्या है वोटर्सडे की थीम Voters Day Theme 2026
इस साल वोटर्स डे की थीम मेरा भारत, मेरा वोट रखी गई है। इसकी टैगलाइन है- भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक है।
