एजुकेशन

National Anthem Jana Gana Mana Lyrics: भारत की शान है राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक, यहां पढ़ें हिंदी लिरिक्स

National Anthem Lyrics in Hindi: Read Jana Gana Mana Lyrics in Hindi Republic day 2025: राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की शान है और हर नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान जन-गण-मन आपको अवश्य याद होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हम आपके लिए लाए हैं राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक के हिंदी लिरिक्स।

Image

National Anthem lyrics in hindi, Rashtra Gaan in Hindi

National Anthem lyrics in hindi : राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की आजादी का एक अहम हिस्सा है। इससे देश की पहचान जुड़ी हुई है। संविधान ने इसे 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान (National Anthem) के रूप में स्वीकार किया था। राष्ट्रगान को रबिन्द्रनाथ टैगोर (Rabindranath Tagore) ने लिखा था। स्वतंत्रता दिवस से लेकर गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर इसे गाया जाता है। राष्ट्रगान जन-गण-मन भारत की शान है और हर नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए। स्कूल एसेंबली में और स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में आपको इसे गाना होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान जन-गण-मन आपको अवश्य याद होना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ हम आपके लिए लाए हैं राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक के हिंदी लिरिक्स।

National Anthem Facts: राष्ट्रगान की खास बातें

देश के राष्ट्र्रगान जन गण मन को पहली बार साल 1911 में कोलकाता में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में गाया गया था। राष्ट्रगान को गाते समय सावधान की अवस्था में खड़े होना चाहिए। नियमों का पालन न करने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। राष्ट्रगान को पूरा गाने में 52 सेकेंड का समय लगता है जबकि इसके संस्‍करण को चलाने की अवधि लगभग 20 सेकंड है।

राष्ट्रगान को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से जिले मदनपिल्लै में गाया गया था। राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर ने न सिर्फ लिखा बल्कि उन्होंने इसे गाया भी था। इसमें 5 पद हैं।

National Anthem lyrics in hindi: राष्ट्रगान ह‍िंंदी लिरिक्स

जन गण मन अधिनायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा

द्रविड़ उत्कल बंग।

विंध्य हिमाचल यमुना गंगा

उच्छल जलधि तरंग।

तव शुभ नामे जागे

तव शुभ आशीष मागे।

गाहे तव जयगाथा।

जन गण मंगलदायक जय हे

भारत भाग्य विधाता।

जय हे, जय हे, जय हे

जय जय जय जय हे॥

National Anthem Jana Gana Mana Video Download

भारत मना रहा 76वां गणतंत्र दिवस

इस बार भारत देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया था। वहीं 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन को देशभर में राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सैन्य ताकत की झलकियां दिखाई देंगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article