एजुकेशन

NALCO ने मैनेजर के पदों पर निकाली वैकैंसी, जल्द करें आवेदन - सैलरी 70 हजार से ज्यादा

NALCO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी ने अपने यहां पर डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती (NALCO Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (NALCO Manager Recruitment) सकते हैं। यहां आप NALCO में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

NALCO Manager Recruitment 2025: NALCO ने मैनेजर के पदों पर निकाली वैकैंसी

NALCO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: NALCO में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NALCO Recruitment 2025) खबर है। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी ने अपने यहां पर डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 32 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (NALCO Manager Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (NALCO Manager Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 11 जुलाई को लिंक एक्टिव किया गया था। पंजीकरण की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 है। यहां आप NALCO में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NALCO Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट, बीटेक, बीईलएलबी, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए या सीए की डिग्री होनी चाहिए। यहां पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन मांगा गया है।

NALCO Manager Recruitment: आयु सीमा

NALCO के मैनेजर के पदों पर आयु सीमा की बात करें तो पदानुसार अलग अलग एज निर्धारित की गई है। यहां मैनेजर के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, सीनियर मैनेजर के लिए 41 साल और डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

NALCO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले nalcoindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NALCO Manager, Deputy Manager Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

NALCO Deputy Manager Vacancy: कितनी मिलेगी सैलरी

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी के पदों पर अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है। यहां डिप्टी जनरल मैनेजर को 1,20,000 रुपये से 2,80,000 रुपये सीनियर मैनेजर को 90,000 रुपये से 2,40,000 रुपये और डिप्टी मैनेजर को 70,000 रुपये से 2,00,000 रुपये तक का मासिक वेतन निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article