एजुकेशन

NALCO GET Vacancy 2026: NALCO ने ग्रेजुएट इंजीनियर के 115 पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

NALCO GET Vacancy 2026: नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Image

NALCO GET Vacancy 2026: नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में निकली वैकेंसी

NALCO GET Vacancy 2026: गेट एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NALCO GET Vacancy 2026) खबर है। नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर भर्ती (NALCO GET Vacancy) निकाली है। यह भर्ती ट्रेनी के लिए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए 2 जनवरी को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 115 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप LALCO के ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

NALCO GET Vacancy 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

NALCO के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 59 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 27 पद और केमिकल इंजीनियरिंग के 24 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

NALCO GET Vacancy 2026: शैक्षणिक योग्यता

नवरत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) के ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी से कम से कम 65% के साथ फुल टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री होनी चाहिए। यहां अभ्यर्थी कम से कम 65 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य है।

NALCO GET Vacancy 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NALCO की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NALCO GET Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

NALCO GET Vacancy 2026: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ह के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। वहीं अन्य वर्गों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए एकबार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप आवेदन व सेलेक्शन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article