MPPSC PCS 2021 Topper Ankita Patkar: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से राज्य सिविल सेवा 2021 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। एमपी पीसीएस 2021 की परीक्षा में रायसेन जिले की अंकिता पाटकर को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। अंकिता को MPPSC PCS में 1575 में से 942 अंक प्राप्त हुए हैं। लंबे इंतजार के बाद एमपी पीसीएस 2021 का रिजल्ट जारी हुआ है।
मध्य प्रदेश राज्य सिविल सेवा 2021 खास बात ये है कि परीक्षा के टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट में 7 नाम बेटियों के हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में हम आपको इन्हीं Topper Girls को मिली सफलता के पीछ के परीश्रम उनकी रणनीति के बारे में बताएंगे, जो सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले युवाओं के काम आ सकती हैं। टॉप करने वाली अंकिता पाटकर के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।
MPPSC PCS 2021 Topper अंकिता पाटकर
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की अंकिता पाटकर के बारे में। 1500 में 942 अंक प्राप्त कर अव्वल रही। अंकिता फिलहाल औबेदुल्लागंज जनपद में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। वो अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी सेवा में जाना था, इसलिए बचपन से उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू कर दी थी।
शुरू से पढ़ाई में अव्वल
अंकिता पाटकर शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। स्कूल के बाद रोजाना होमवर्क और रिवीजन करना उनकी आदत में शुमार है। नावोदय से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने भोपाल में रहकर तैयारी की, लेकिन कोरोना के चलते उन्हें भोपाल छोड़ना पड़ा। बाद में घर पर रहकर ही रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की है।
अंकिता के अनुसार, नौकरी के साथ तैयारी करना उनके लिए बहुत कठिन था। बेहद जटिल था। अंकिता कहती हैं कि देश की सेवा के लिए समय को भी पीछे छोड़ना पड़े तो कोई परवाह नहीं, बस इसी जिद, दफ्तर के स्टाफ और माता पिता के आशीर्वाद ने आज सफलता दिलाई है। अंकिता के अनुसार, उन्होंने जून 2018 से एमपीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। उस समय तो वो पूरा समय सिर्फ पढ़ने में ही बिताती थी, लेकिन पिछले डेढ़ साल पहले वो तहसीलदार के पद पर चयनित हो गईं।
MPPSC PCS 2021 Topper List
- अंकिता पाटकर 942 अंक
- अमित कुमार सोनी 921.25 अंक
- पूजा चौहान 920 अंक
- मनीषा जैन 917.50 अंक
- प्रियांक मिश्रा 916.25 अंक
- प्रियल यादव 910.25 अंक
- आशिमा पटेल 906.50 अंक
- रितु चौरसिया 905.50 अंक
- सृजन श्रीवास्तव 903.25 अंक
- ज्योति राजोरे 902.75 अंक
