एजुकेशन

MPPSC FSO Admit Card 2025: कब जारी होंगे एमपीपीएससी एफएसओ परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

FSO Admit Card : एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 4 दिसंबर से होनी है। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सेंटर में समय से पहले पहुंचे। आयोग ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर भी जानकारी दी है।

Image

MPPSC FSO Admit Card 2025

MPPSC FSO Admit Card 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट है। MPPSC ने घोषणा की है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोग द्वारा डाक के जरिये कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

एमपीपीएससी एफएसओ एडमिट कार्ड MPPSC FSO Admit Card 2025

बताते चलें कि एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 4 दिसंबर से होनी है। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एग्जाम सेंटर में समय से पहले पहुंचे। साथ ही परीक्षा केंद्र में केवल ई प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, पेन और पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जाने की ही अनुमति है। अगर जरूरी हो तो अपना एक फोटोग्राफ भी लेकर जा सकते हैं।

चलिये जानते हैं कि एमपीपीएसी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Admit Card लिंक पर क्लिक करें ।
  • अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहे ए़डमिट कार्ड को डाउनलोड करें और फिर उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

आयोग ने दी जानकारी MPPSC FSO Exam Rules

आयोग ने पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्केल, बैक, मोबाइल फोन, पेनड्राइल, कैलकुलेटर, किताब, चाबी, क्लचर, हेयर बैंड, चाबी, क्लचर, बेल्ट, डिजिटल स्मार्ट घड़ी, पर्स, टोपी, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, लाइटर, माचिस और हथियार शामिल हैं। सबसे अहम बात है कि परीक्षा केंद्र में जूते और मोजे पहनकर भी जाने की अनुमति नहीं होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article