एजुकेशन

RRB Group D Result 2022: हो जाएं अलर्ट! rrbcdg.gov.in पर जारी होने जा रहा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 2, 2022, 08:54 PM IST

Railway Group D Result 2022, RRB Group D Result 2022, Sarkari Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी होने जा रहे हैं।

Image

सरकारी रिजल्ट 2022

Photo : iStock

RRB Group D Result 2022 Date, RRB Group D CBT Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक और रीजनल वेबसाइट से अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB Group D CBT Result 2022: कई चरणों में हुई परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। कई चरणों में परीक्षा होने की वजह से नॉर्मलाइजेशन की प्रकिया लागू की जाएगी। ध्यान रहे कि आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा। जबकि, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति औरअनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना पड़ेगा।

Railway Group D Result 2022: लाखों पदों पर भर्ती

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के जरिए 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे इसी सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट की तारीख का ऐलान अभी तक तो नहीं किया गया है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download RRB Group D Exam Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या रीजनल पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RRB Group D CBT Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर

ग्रुप डी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये महीने का वेतन मिलेगा। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article