एजुकेशन

MPPEB Group 4 Answer Key 2023: जारी हुई मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती की आंसर की, यहां करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 08:42 PM IST

MPPEB Group 4 Answer Key 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रुप 4 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPPEB Group 4 Answer Key 2023: यहां डाउनलोड करें मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती की आंसर की

MPPEB Group 4 Answer Key 2023: एमपीपीईबी स्टेनोटाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPPEB Group 4 Answer) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPPEB) ने स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर ग्रुप 4 की आंसर की जारी कर (MPPEB Stenographer Answer Key) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर (MPPEB Stenotypist Answer Key) सकते हैं।

बता दें इस बार एमपीपीईबी ग्रुप 4 की परीक्षाएं 15 जुलाई को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप 4 यानी स्टेनोग्राफर, स्टेनोटाइपिस्ट के कुल 3047 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

MPPEB Group 4 Answer Key 2023: यहां करें डाउनलोड

  • esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPPEB Group 4 Stenographer/Stenotypist Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MPPEB Group 4 Answer Key: 24 जुलाई तक कर सकेंगे आपत्ति

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 24 जुलाई 2023 तक का समय दिया गया है। प्रश्नानुसार आपत्ति दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

MPPEB Stenographer/Stenotypist Answer Key: कब जारी होंगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा के 6 दिनों के भीतर आंसर की जारी कर दी है। उम्मीद है कि अगस्त के पहले सप्ताह तक फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। इसके एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि विधानसभा चुनाव के चलते रिजल्ट में किसी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article