एजुकेशन

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, एमपी के वन और जेल विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल्स

MPESB Recruitment 2026: मध्य प्रदेश के वन और जेल विभाग में बंपर भर्ती निकाली गई है। 10वीं पास उम्मीदवारों के यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। MPESB द्वारा जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

एमपी के वन और जेल विभाग ने निकाली बंपर भर्ती

MPESB Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं और मध्य प्रदेश में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि MPESB ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि भर्ती वन विभाग और जेल विभाग के विभिन्न पदों को भरने के लिए निकाली गई है। अगर आप भी 10वीं पास है और आपका सपना भी मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करना था तो आइए आपको इस भर्ती के बारे में बताएं। सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए की वन और जेल विभाग में निकाली गई भर्ती न केवल मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए है बल्कि इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026: पदों का विवरण

MPESB द्वारा जेल और वन विभाग में कुल 1679 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें जेल विभाग में जेल प्रहरी की 757 रिक्तियां है और वन विभाग में वनरक्षक की 728 रिक्तियां है, जिन पर भर्ती होगी। इसके साथ ही 169 पद क्षेत्र रक्षक और 25 पद सहायक जेल अधीक्षक की रिक्तियां भरी जाएंगी।

MPESB Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम डेट

जेल विभाग और वन विभाग में निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 मार्च तक सुधार का मौका दिया जाएगा। उसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।

MPESB Recruitment 2026: लिखित परीक्षा की तिथि

MPESB जेल और वन विभाग में 1679 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा से करीब 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

MPESB Recruitment 2026: योग्यता

वनरक्षक, जेल प्रहरी और क्षेत्र रक्षक के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं और 12वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि सहायक जेल अधीक्षक के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो ग्रेजुएट हैं।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में एमपी सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

MPESB Recruitment 2026: सैलरी

वनरक्षक यानी फोरेस्ट गार्ड और जेल प्रहरी के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से लेकर 62 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। सहायक जेल अधीक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

MPESB Recruitment 2026: लिखित परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा कुल 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, हिंदी, इंग्लिश, गणित, रीजनिंग आदि से संबंधित प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को पीईटी और पीएसटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

MPESB Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

1. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद नए खुले पेज पर ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करें।

4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।

5. आवेदन में मांगी गई सारी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।

7. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और उसका प्रिंट आउट लें।

MPESB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

जनरल और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 250 रुपये का है। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन पोर्टल चार्ज 60 रुपये, रजिस्टर्ड सिटीजन पोर्टल चार्ज 20 रुपये है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article