एजुकेशन

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026: कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026: एमपीईएसबी द्वारा ग्रुप 2 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026 (Photo - AI)

MPESB Krishi Vistar Adhikari Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने 'ग्रुप 2 (सब-ग्रुप 1) कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य में कृषि क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी सेवा में शामिल होने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। भर्ती से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियां जैसे शैक्षणिक योग्यता, कुल पद, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और प्रैक्टिस टेस्ट की सूचना नोटिफिकेशन में दी गई है।

MPESB भर्ती परीक्षा 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

आयोजक संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा का नामग्रुप 2 सब-ग्रुप 1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026
आधिकारिक पोर्टलesb.mp.gov.in

किस दिन होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रुप 2 सब ग्रुप 1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा से 7 दिन पहले जारी कर दिया है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

स्टेप 1 - सबसे पहले MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर "Latest Updates" या "Admit Card" सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3 - "Admit Card - Group 2 (Sub Group 1) Agriculture Extension Officer Recruitment Test - 2026" के लिंक का चयन करें।

स्टेप 3 - अपना एप्लीकेशन और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा/सुरक्षा प्रश्न को हल करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6 - इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर होगी यह जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार की जन्मतिथि
  • फोटो
  • साइन
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा की डेट
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम
  • दिशा निर्देश

परीक्षा केंद्र के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय पर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे। देरी होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या नकल सामग्री ले जाना सख्त मना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article