एजुकेशन

MP Board Exam 2026 Dates: एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 07 फरवरी से, जानें किस दिन से होंगे 10वीं के एग्जाम

MP Board Exam 2026 Dates: MP Board Exam 2026 date released: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। हायर सेकेण्डरी परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 के मध्य, हाईस्कूल परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के मध्य होंगी

Image

एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल

MP Board Exam 2026 Dates: MP Board Exam 2026 date released: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। हायर सेकेण्डरी परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 के मध्य, हाईस्कूल परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के मध्य होंगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा, मण्डल परीक्षा समिति की बैठक दिनांक 13 अगस्त 2025 के निर्णय के अनुक्रम में मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षायें वर्ष 2026 की तिथियां घोषित की हैं।

जिसके अनुसार, हायर सेकेण्डरी परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 के मध्य, हाईस्कूल परीक्षा नियमित / स्वाध्यायी 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के मध्य और डी.पी.एस.ई. (विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा) (द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम) परीक्षा 10 फरवरी से 19 फ़रवरी 2026 तक होंगी।

वहीं हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / डी.पी.एस.ई. की प्रायोगिक परीक्षायें (नियमित छात्रों की संबंधित संस्था में एवं स्वाध्यायी छात्रों की निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर) 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएंगी।

ध्यान रखें ये बातें

एमपी बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय से अधिकतम 15 मिनट पहले पहुंचने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। समय पर उपस्थित न होने पर प्रवेश वंचित किया जा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा। यदि परीक्षा तिथि पर शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा पूर्व निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article