एजुकेशन

MPBSE MP Board 10th 12th Second Exam 2026: बिग अपडेट! घोषित हुआ एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं द्वितीय परीक्षा की तारीख, 7 मई से एग्जाम

MPBSE MP Board 10th 12th Second Exam 2026 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय परीक्षा 7 मई 25 मई के बीच आयोजित करने जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।

Image

MPBSE MP Board 10th 12th Second Exam 2026: यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं द्वितीय परीक्षा की तारीख

MPBSE MP Board 10th 12th Second Exam 2026 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर (MP Board 10th Second Exam 2026) दिया है। वहीं अब बोर्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब तक आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा के स्थान पर अनुत्तीर्ण विषयों अथवा अंक सुधार हेतु द्वितीय परीक्षा का आयोजन करने जा (MP Board 10th Second Exam) रहा है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्र मुख्य परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर (MP Board 12th Second Exam 2026) सकते हैं। परीक्षा के आधार पर द्वितीय परीक्षा के विषय, अनुक्रमांक (रोल नंबर) की जानकारी द्वितीय परीक्षा के प्रवेश पत्र पर उपलब्ध (MP Board 12th Second Exam) करवाई जाएगी। यहां छात्रों को अनुत्तीर्ण विषयों का चयन अनिवार्य रूप से करना होगा। अन्य विषयों का चयन वैकल्पिक है।

बता दें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026, 07 मई 2026 से 19 मई 2026 तक एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 मई 2026 से 25 मई 2026 तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 09:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइ mpbse.nic.in पर जाकर द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Board 10th 12th Second Exam 2026: द्वितीय परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPBSE MP Board 10th 12th Secondary Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • यहां आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
MP Board 10th Second Exam 2026

MP Board 10th Second Exam 2026

MPBSE 10th 12th Second Exam 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का पास पर्सेंटेज

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किया गया है। 10वीं की परीक्षा में 787,595 नियमित छात्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से 4,31,464 छात्र प्रथम श्रेणी में, 145,772 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 1,092 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल मिलाकर 5,78,328 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में इस साल 76.01% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बीते 16 साल में यह सबसे अच्छा रहा रिजल्ट रहा है। खुशी राज और कुमारी चांदनी विश्वकर्मा दोनों ने 500 में से 494 अंक लाकर एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में टॉप किया है।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article