एजुकेशन

MP SET Result 2023: जारी हुआ एमपी सेट रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

MP SET Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। बता दें कि रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया गया है।

Image

MP SET Result 2023

MP SET Result 2023, Sarkari Result 2023: एमपी सेट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपना रिजल्ट (MPPSC SET Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

MPPSC SET Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

एमपीपीएससी द्वारा स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 3.05 बजे तक एक पाली में किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 12 जिला मुख्यालयों पर कुल 34 के लिए हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 12 अक्टूबर को जारी की गई थी।

MP SET Sarkari Result 2023: कट ऑफ अंक भी जारी

आयोग ने एमपी सेट एग्जाम के 5 विषयों का रिजल्ट घोषित किया है। इन विषयों के रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया गया है। आयोग द्वारा एमपी सेट के बचे हुए विषयों का रिजल्ट भी जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download MP SET Result 2023

  • एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एमपी सेट रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

MP SET Result 2023: राज्य स्तरीय परीक्षा

एमपी सेट एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article