RPSC Rajathan 2nd Grade Result 2026 Released: राजस्थान सेकेंड ग्रेड उर्दू की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर उर्दू और इंग्लिश का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
कब हुई थी आरपीएससी उर्दू, इंग्लिश सीनियर टीचर परीक्षा
बता दें माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के उर्दू और अंग्रेजी विषय के पदों हेतु आयोग द्वारा ग्रुप-D के प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान तथा द्वितीय प्रश्न पत्र उर्दू की लिखित परीक्षा (Objective Type) 16 जुलाई और 17 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
RPSC Rajathan 2nd Grade Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC Rajasthan Senior Teacher Urdu, English Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए है
ध्यान रहे यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किए जाने के क्रम में केवल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची/वरीयता सूची नहीं है, अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराये जाने के पश्चात् आयोग द्वारा जारी की जायेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जेकेएसएसबी में जूनियर इंजीनियर के 458 पदों पर निकली वैकेंसी
इस बात का ध्यान रखें
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर दो प्रतियों में अपने पास सुरक्षित रखें। माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर की ओर से दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर अभ्यर्थियों को उपस्थित होना होगा। इस दौरान आवेदन फॉर्म की दोनों प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी लेकर जाना जरूरी है।
दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग की ओर से सूचना दी जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) इसके लिए अलग से कोई सूचना नहीं भेजेगा। निर्धारित तारीख पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा और उनके परिणाम पर विचार नहीं किया जाएगा।
