एजुकेशन

MP Police Constable Answer Key 2023: जारी हुई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की, तुरंत इस लिंक से करें चेक

MP Police Constable Answer Key 2023: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज 15 सितंबर को esb.mp.gov.in पर आंसर की जारी की है।

Image

एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 (image - canva)

Madhya Pradesh Staff Selection Board MP Police Constable Answer Key 2023 जारी कर दी गई है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे esb.mp.gov.in से या यहां खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक दो पालियों में किया था। शिफ्ट 1 सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की गई जबकि शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली।

कब तक कर सकेंगे आपत्ति

इस भर्ती अभियान के जरिये राज्य के पुलिस विभाग में 7411 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 18 सितंबर 2023 को या उससे पहले आधिकारिक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं।

एमपी पुलिस उत्तर कुंजी 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'ऑनलाइन प्रश्न/उत्तर आपत्ति - पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा - 2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आंसर की डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

यदि किसी उम्मीदवार को आयोग द्वारा दिए गए किसी भी उत्तर/प्रश्न पर आपत्ति है तो वह निर्धारित समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उन्हें 50 रुपये शुल्क के तौर पर देना होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article