एजुकेशन

Sarkari Result: एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार फेज 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी, तुरंत करें चेक

MP Police ASI, Subedar Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और सूबेदार (स्टेनोग्राफर) 2026 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार esb.mp.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती 2025

MP Police SI and Subedar Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Employees Selection Board) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने का तरीका स्टेप बाय स्टेप इस खबर से देखें।

एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती फेज 1 परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

कब हुई थी परीक्षा, MP Police ASI Exam

MPESB की ओर से सूबेदार शीघ्रलेखक (अनुसचिवीय), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों के लिए फेज 1 परीक्षा का आयोजन 16 से 21 जनवरी तक राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था।

परिणाम देखने का तरीका स्टेप बाय स्टेप

  • एमपीईएसबी एएसआई सूबेदार रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
  • होम पेज पर Latest Updates में देखें और 'First Phase Result - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test -2025' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ अच्छे से डालें। सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

एमपी पुलिस ASI एवं सूबेदार रिजल्ट 2026 PDF में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, मार्क्स, क्वालिफाई स्टेटस और अन्य विवरण शामिल होंगे। परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। सूबेदार (स्टेनोग्राफर) प्रीलिम्स परीक्षा सुबह की शिफ्ट में हुई थी, जबकि एएसआई के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में हुई थी।

जिन उम्मीदवारों ने इस चरण में सफलता प्राप्त की है, उन्हें चयन प्रक्रिया के अगले चरणों जैसे फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article