एजुकेशन

MP PNST Admit Card 2026: प्री नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

MP PNST Admit Card 2026 Download: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री-नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट esb.mp.gov.in से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

MP PNST Admit Card 2026

MP PNST Admit Card 2026 Download: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्री-नर्सिंग सेलेक्शन टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट esb.mp.gov.in से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। MP PNST 2026 की परीक्षा 10 जुलाई 2026 को होगी। ये टेस्ट प्रदेश में 4 साल के BSc Nursing कोर्स में एडमिशन के लिए कराया जा रहा है। एग्जाम वाले दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट और एक वैध फोटो ID लेकर जाना जरूरी है। बिना इनके सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।

टाइम से पहुंचें सेंटर

बोर्ड ने कहा है कि सभी छात्र एडमिट कार्ड पर लिखे रिपोर्टिंग समय के हिसाब से ही सेंटर पहुंचें। इससे वेरिफिकेशन और एंट्री में देरी नहीं होगी। लेट होने पर दिक्कत हो सकती है।

MP PNST Admit Card 2026 Download करने का तरीका

  • MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in खोलें
  • होमपेज पर Test Admit Card – Pre-Nursing Selection Test (PNST) – 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन डिटेल भरें: एप्लीकेशन नंबरजन्म तिथिमाता के नाम के पहले 2 अक्षर
  • आधार नंबर के अंतिम 4 अंक
  • Search बटन दबाएं
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और संभाल कर रखें

हॉल टिकट पर ये बातें जरूर चेक करें

डाउनलोड करने के बाद इन डिटेल्स को ध्यान से मिलाएं:

  • नाम रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • फोटो और साइन
  • परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और टाइम
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

अगर कोई गलती मिले तो तुरंत MPESB से संपर्क करके परीक्षा से पहले ठीक करवा लें।

छात्रों के लिए सलाहआखिरी दिन का इंतजार न करें। पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि सर्वर या टेक्निकल प्रॉब्लम से बचा जा सके। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड, ID प्रूफ और बोर्ड के निर्देश साथ लेकर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article