एजुकेशन

MP Board Result 2023 Today: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 1, 2023, 12:13 PM IST

MP Board Result 2023 on mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.in, Sarkari Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार बोर्ड की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।

Image

MP BOARD 10th 12th RESULT 2023: यहां चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2023 on mpresults.nic.in, mpbse.nic.in, mpbse.in, Sarkari Result 2023: एमपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज यानी 1 मई 2023 को रिजल्ट जारी कर (MP Board Result 2023) सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है तथा छात्रों के अंको को साइट पर अपलोड कर लिया (MP Board 10th Result) गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से समय मिलते ही रिजल्ट की तारीख व समय की घोषणा की जा सकती है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध करवा (MP Board 12th Result) दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

पिछले आंकड़ो को देखें तो साल 2022 में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया (MP Board Result) गया था। 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 59.54 प्रतिशत देखने को मिला था। जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 56.84 प्रतिशत व छात्राओं का पास पर्सेंटेज 62.47 प्रतिशत रहा था। उम्मीद है कि इस बार दोनों कक्षाओं का पास पर्सेंटेज पिछली बार के मुकाबले अधिक देखने को मिलेगा। रिजल्ट जारी होते ही नीचे दिए इस लिंक पर अपना परीक्ष परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP Board 10th Result 2023, यहां देखें सबसे पहले रिजल्ट

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.in

छात्रों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट के अलाव किसी भी अन्य साइट पर अपना परीक्षा परिणाम ना चेक करें।

MP Board 10th 12th Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.in पर जाएं। यहां MP Board 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लक करें। अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व अन्य जानकापी दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

MP Board 12th 2023: ओरिजिनल मार्कशीट करें डाउनलोड

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को लेकर परेशान ना हों, परीक्षा परिणाम घोषित होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल में उपलब्ध करवा दी जाएगी।

MP Board Result 2023: यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

वहीं 10वीं 12वीं की टॉपर्स की बात करें, तो बीते वर्ष छतरपुर की नैंसी दूबे ने 10वीं कक्षा में 500 में से 496 अंक प्राप्त कर अपने जिले का नाम रोशन किया था। वहीं 12वीं कक्षा में इशिता दूबे ने 480 अंको के साथ टॉप किया था, प्रगति मित्तल ने 494 प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया था और खुशबू शिवहरे व हर्षिता पांडे ने 480 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। बता दें इस बार भी बोर्ड फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड टॉपर्स के नाम रिजल्ट के साथ जारी कर देगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article