एजुकेशन

MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2025: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के परिणाम आज, rskmp.in से डाउनलोड करें मार्कशीट

MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2025: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षा के परिणाम शुक्रवार 20 जून को दोपहर 3 बजे पोर्टल पर घोषित होंगे।

Image

MP Board 5th 8th Re Exam Result 2025

MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2025: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पेटर्न पुन: परीक्षा के परिणाम शुक्रवार 20 जून को दोपहर 3 बजे पोर्टल पर घोषित होंगे। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र के वेबपोर्टल https://www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नम्बर प्रविष्ट कर देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक, संस्था प्रमुख अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

MP Board 5th, 8th Re Exam Result 2025: कैसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
  • उसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगा जहां आपको समग्र आईडी या रोल नंबर के साथ कैप्चा कोड डालना होगा।
  • इसके बाद जब क्लिक करेंगे तो आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षाओं का संचालन विगत 2 से 9 जून के मध्य किया गया था। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 86 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के एक लाख 24 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इन विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 322 केन्द्र बनाये गए थे, जहाँ से 22 हज़ार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की गई।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article