एजुकेशन

MP Board 2025 Date Sheet Revised: बदल गई मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा तिथि, mpbse.nic.in से करें चेक

MP Board 2025 Date Sheet Revised: मध्य प्रदेश बोर्ड ने अचानक से बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में कुछ बदलाव कर दिया है, अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले थे, तो यहां से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के टाइम टेबल में हुए बदलाव को देखें।

Image

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव

The Madhya Pradesh Board of Secondary Education (MPBSE) MP Board Exam 2025 Datesheet Revised कर दी गई है। ये बदलाव कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों परीक्षा की तिथियों में किया गया है। अगर आप भी मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले थे तो संशोधित डेटशीट को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या खबर में दिए लिंक से चेक कर सकते हैं।

MP Board Exam Date 2025

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं के लिए जो संशोधित समय सारिणी जारी की है, उसके अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं (MP Board Exam 2025 Class 10) 27 फरवरी से 21 मार्च तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं (MP Board Exam 2025 Class 12) 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेंगी।

MP Board 2025 Date Sheet

नियमित छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच होंगी, जबकि स्वयं अध्ययन करने वाले छात्रों की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक होंगी।

संशोधित बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

  • MP Board Exam 2025 Date Sheet Class 10: एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू होगी और विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।
  • MP Board Exam 2025 Date Sheet Class 12: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च, 2025 को समाप्त होगी।

सभी छात्रों को परीक्षा दिवसों पर सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। यह अनिवार्य है कि वे सभी दिनों में सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा हॉल के गेट सुबह 8.45 बजे बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:50 बजे और प्रश्नपत्र सुबह 8:55 बजे दिए जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article