एजुकेशन

MP Board Exam 2025: एमपी बोर्ड के छात्रों को पास होने का मिलेगा दूसरा मौका, साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा

MP Board 10th 12th Exam 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस का ध्यान जरूर रखना चाहिए। बता दें कि इस साल MPBSE की तरफ से दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

Image

एमपी बोर्ड परीक्षा 2025

Photo : Times Now Digital

MP Board 10th 12th Exam 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की गई है। इस साल MPBSE की तरफ से नकल रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले एग्जाम की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। इस साल MPBSE की तरफ से दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से जारी टाइमटेबल के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 21 मार्च 2025 तक चलेंगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 25 मार्च 2025 तक चलेगी। 12वीं की परीक्षाएं भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।

MP Board Exam Twice: दो बार होंगी परीक्षाएं

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से नए नियमों के अनुसार एमपी बोर्ड परीक्षा में कॉम्प्लिमेंट्री या सप्लीमेंट्री परीक्षा का चलन खत्म किया जा रहा है। इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि एमपी बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स का एक साल बर्बाद हो जाएगा।

एमपी बोर्ड अब 10वीं, 12वीं परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देने का मौका देगा। दूसरी परीक्षा हो जाने के बाद ही स्टूडेंट्स का फाइनल रिजल्ट (MP Board Result 2025) तैयार किया जाएगा। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी साल में 2 बार बोर्ड परीक्षा का मॉडल लागू किया गया है।

MPBSE Board Exam Guidelines: एग्जाम सेंटर पर फॉलो करें ये नियम

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना आवश्यक है। सभी परीक्षा दिवसों पर उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद, छात्र परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे क्योंकि केंद्र के द्वार 8:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा पुस्तिकाएं उम्मीदवारों को सुबह 8:50 बजे दी जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र 8:55 बजे वितरित किए जाएंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article