एजुकेशन

Motivational Shayari: कोई जब रास्ता रोके तो..., छात्रों को असफलता से सफलता की ओर ले जाएगी ये मोटिवेशनल शायरी

Motivational Shayari for Students: अगर आप किसी परीक्षा को क्रैक करना चाहते हैं और लगातार असफलता मिल रही है तो आपको अपने जुनून को जगाने की जरूरत है। इस काम में मशहूर शायर नवाज़ देवबंदी (Nawaz Deobandi) की मोटिवेशनल शायरी आपकी मदद कर सकती है।

Image

Motivational Shayari for Students

Motivational Shayari for Students: कई बार ऐसा होता है कि आप परीक्षा में बैठते जाते हैं और लगातार प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलती है। ऐसे में निराश हो जाना स्वाभाविक है लेकिन निराश होकर बैठने से परीक्षा में सफलता नहीं मिलती है। सफलता मिलती है उठकर फिर से मेहनत करने से। अगर आप किसी परीक्षा को क्रैक करना चाहते हैं और लगातार असफलता मिल रही है तो आपको अपने जुनून को जगाने की जरूरत है। इस काम में मशहूर शायर नवाज़ देवबंदी (Nawaz Deobandi) की मोटिवेशनल शायरी आपकी मदद कर सकती है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा ऐसी मोटिवेशनल शायरियों को सुनना अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं। इनसे उन्हें सकारात्मक बने रहने में मदद मिलती है। बोर्ड परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में ये शायरी आपको सकारात्मक बनाए रखेगी।

Inspirational Shayari for Students and UPSC Aspirants

सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है

कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है

बुझाने को हवा के साथ गर बारिश भी आ जाए

चराग़-ए-बे-हक़ीक़त की हक़ीक़त और बढ़ती है

मिरी कमज़ोरियों पर जब कोई तन्क़ीद करता है

वो दुश्मन क्यूँ न हो उस से मोहब्बत और बढ़ती है

ज़रूरत में अज़ीज़ों की अगर कुछ काम आ जाओ

रक़म भी डूब जाती है अदावत और बढ़ती है

अगर बिकने पे आ जाओ तो घट जाते हैं दाम अक्सर

न बिकने का इरादा हो तो क़ीमत और बढ़ती है।

Inspirational Shayari

अगर आप किसी परीक्षा को क्रैक करना चाहते हैं और लगातार असफलता मिल रही है तो आपको निराश ना हो। बस आपको फिर से तैयारी में जुटना है और अपने जुनून को जगाना है। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको सफलता की ओर ले जाएगा। इस काम में मशहूर शायर नवाज़ देवबंदी (Nawaz Deobandi) की मोटिवेशनल शायरी आपकी मदद कर सकती है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article