Pre-Matric Scholarship 2026: सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मंत्रालय ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की शुरुआत की है। बता दें कि यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है, जो एससी यानी अनूसूचित जाति से हैं या फिर उनके माता-पिता सफाई/जोखिमपूर्ण कार्य करते हैं। उन बच्चों को आर्थिक सहायता देने के लिए मंत्रालय प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप दे रहा है। इसके लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको इस योजना और इसके उद्देश्य के बारे में बताएं।
12वीं की शिक्षा पूरी करने में सहायक होगी योजना
प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वह कक्षा 10वीं के बाद कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त कर सकें और आर्थिक चुनौतियां उनकी पढ़ाई के रास्ते में न आए। स्कॉलरशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य पढ़ाई से संबंधित राशि, सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
किन छात्रों के लिए है 'प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप'
मुख्य रूप से यह स्कॉलरशिप कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10वीं के उन छात्रों के लिए जो अनुसूचित जाति से है या उनके माता-पिता कोई जोखिमभरा काम करते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए एससी श्रेणी से ताल्लुक रखने वाले वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख या उससे कम है। उसके अलावा जिनके माता पिता हाथ से मैला उठाने वाले कर्मी है, चर्मशोधन और फ्लेयर का काम करते हैं, कचरा बीनने वाले हैं, जोखिमपूर्ण सफाई जैसे काम करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसलिए उन्हें अधिकृत प्राधिकारी से प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। उसके साथ वह आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कक्षा 1 से 10वीं के जो छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह socialjustice.gov.in/schemes/92 से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यहां से उन्हें आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी अधिक जानकारी मिल जाएगी।
