एजुकेशन

MHT CET Result 2024: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें चेक

MHT CET Result 2024 Date and Time: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) रिजल्ट 2024 जारी करने की तारीख घोषित हो गई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर चेक कर सकते हैं।

Image

MHT CET Result 2024

Photo : iStock

MHT CET Result 2024 Date and Time: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए राहत की खबर है। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) रिजल्ट 2024 जारी करने की तारीख घोषित हो गई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर चेक कर सकते हैं।

MHT CET Result 2024 जारी करने की आधिकारिक घोषणा हो गई है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) का रिजल्ट 10 जून 2024 का जारी हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट हासिल कर सकते हैं।

MHT CET Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर जाएं।
  • अगले पेज पर Check MHT CET Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

आंसर की पर ऑब्जेक्शन

महाराष्ट्र सीईटी की आंसर की के खिलाफ कुल 1,425 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें पीसीएम आंसर की पर 1,408 शिकायतें और पीसीबी पर 15 शिकायतें आई हैं। इससे पहले, सेल द्वारा हल किए गए प्रश्नों की संख्या रसायन विज्ञान के लिए 9 और गणित के लिए 17 थी, जो बढ़कर 10 और 23 हो गई है।

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र की तरफ से MHT CET Answer Key 2024 को भी संशोधित किया गया है। मॉडरेटर द्वारा हल किए गए यूनिक प्रश्न आईडी की कुल संख्या 47 से बढ़कर 54 हो गई है। अभ्यर्थियों को 36 प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए गए हैं, जबकि 18 प्रश्नों की उत्तर कुंजी में बदलाव किया गया है। अब रिजल्ट जारी होने वाला है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article