MHT CET 2026 Answer Key: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल द्वारा आज पीसीएम ग्रुप के लिए MHT CET 2026 सेशन 1 की आंसर की जारी की जा सकती है। एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्र आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।
कब हुई थी एमएचटी सीईटी परीक्षा 2026?
महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा पीसीएम ग्रुप के लिए MAH CET 2026 परीक्षा का आयोजन 11 से 20 अप्रैल के बीच किया गया था। आज, 20 मई को इसकी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड करने के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी जाएगी। उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं हो तो वह आपत्ति दर्ज कर सकते है बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 1000 रुपये के शुल्क का भुगतान किया जाएगा।
एमएचटी सीईटी आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
स्टेप 1 - MAH CET 2026 Answer Key डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
स्टेप 2 - होम पेज पर दिए गए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि दर्ज करके लॉगिन करें।
स्टेप 3 - लॉगिन करने के बाद आपकी आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 4 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें।
आंसर की डाउनलोड करने के बाद असंतुष्ट उम्मीदवार आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए विंडों आधिकारिक वेबसाइट पर खोली जाएगी।
कैसे करें MHT CET 2026 PCM आंसर की से अंकों की गणना
आंसर की से अंकों की गणना करने के लिए उन्हें फिजिक्स और केमिस्ट्री में प्रत्येक सही उत्तर पर एक-एक अंक जोड़ने हैं, जबकि गणित में प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक जोड़ने हैं। इसका कुल योग आपके अंक होंगे।
