28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेश में से एक राज्य ऐसा है, जिसे नमक राजधानी के तौर पर जाना जाता है। वह राज्य और कोई नहीं गुजरात है। क्योंकि यहां सबसे अधिक मात्रा में नमक का उत्पादन किया जाता है।
देश के कुल नमक उत्पादन का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा अकेले गुजरात से आता है। सबसे अधिक नमक बनाने वाले राज्यों की लिस्ट में गुजरात अव्वल है। बता दें कि गुजरात का कच्छ और सौराष्ट्र दोनों ही नमक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
भारत में नमक का कुल उत्पादन 215.80 लाख टन होता है। इसका 75 प्रतिशत उत्पादन अकेले गुजरात में होता है। यही कारण है कि यह नमक राजधानी है।
गुजरात में नमक के सबसे अधिक उत्पादन की सबसे बड़ी वजह वहां कि जलवायु और समुद्र तट है। यह दोनों की नमक उत्पादन के लिए बेस्ट माना जाता है। बड़े-बड़े तालाबों में समुद्री जल को वाष्पीकृत होने के लिए छोड़ा जाता है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल नमक बचता है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने में इस्तेमाल होने वाला नमक हमारे संविधान का एक केंद्रीय विषय है। नमक को संविधान की सातवीं अनुसूची की संघ सूची में मद संख्या 58 के रूप में शामिल किया गया है। इसमें संघ एजेंसियों या अन्य एजेंसियों द्वारा नमक का निर्माण, आपूर्ति-वितरण, विनियमन और नियंत्रण करने का पूरा अधिकार केंद्र सरकार के पास है।
गुजरात के अलावा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में नकम का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है। विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में नमक का उत्पादन किया जाता है।