MHT CET 2026 Registration: महाराष्ट्र सीईटी सेल ने एमएचटी सीईटी 2026 (MHT CET 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह उम्मीदवारों के लिए एक और मौका दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह अभी भी MHT CET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग कर आसान चरणों में प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
कितने दिनों के लिए बड़ी रजिस्ट्रेशन की डेट
MHT CET 2026 के लिए उम्मीदवार बिना लेट फीस के लिए 24 फरवरी यानी कल तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 20226 तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और कल यानी 24 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी कारण आवेदन में देरी होने की स्थिति में भी 27 फरवरी तक लेट फीस के साथ फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन उसके बाद विंडो क्लोज कर दी जाएगी।
कब होगी MHT CET 2026 परीक्षा
MHT CET 2026 परीक्षा दो बार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार दोनों प्रयासों में शामिल हो सकते हैं। इस दौरान जिस प्रयास में उम्मीदवार के अधिक अंक आएंगे उसे मान्य माना जाएगा।
MHT CET 2026 First Attempt - 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026
MHT CET 2026 Second Attempt - 10 मई से 17 मई 2026
बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे पहली शिफ्ट आयोजित की जाएगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कैसे करें MHT CET 2026 के लिए आवेदन?
1. MHT CET 2026 परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर दिए गए MHT CET 2026 Registration पर क्लिक करें और अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, जिस पर उम्मीदवार को वैध आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन करना है।
4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
5. फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
लेट फीस से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह 24 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
