MBOSE SSLC Result 2026 Declared: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज 11 बजे MBOSE SSLC Result 2026 OUT कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे (MBOSE SSLC Result 2026 Website) mboseresults.in और megresults.nic.in पर से इन्हें चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक और रिजल्ट देखने का स्टेप बाय स्टेप तरीका भी बताया गया है। छात्र मेघालय सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के mbose.in पर भी जा सकते हैं।
बता दें, बोर्ड ने MBOSE SSLC Result 2026 Date and MBOSE SSLC Result 2026 Time की घोषणा 3 अप्रैल, 2026 को ही कर दी थी।
BOSE SSLC Result 2026 Check कैसे करें?
MBOSE SSLC Result 2026 Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
2. होम पेज पर MBOSE SSLC Result 2026 Link चुनें।
3. एक नया पेज खुलेगा। आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
4. सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. रिजल्ट की समीक्षा करें और उसे डाउनलोड करें।
6. आगे उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 जनवरी को शुरू हुईं और 11 फरवरी 2026 को समाप्त हुईं। परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं।
पिछले वर्ष का रिजल्ट भी देखें
पिछले वर्ष कक्षा 10 के रिजल्ट 5 अप्रैल को घोषित किए गए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.10 प्रतिशत रहा था। 2025 में दो छात्रों ने, जिनमें से एक शिलांग से और दूसरा जोवाई से था, शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। शिलांग के सेंट मार्गरेट हायर सेकेंडरी स्कूल की लीशा अग्रवाल और जोवाई के नॉर्थ लिबर्टी हायर सेकेंडरी स्कूल की एविला कैथरीन पी लिंगदोह ने 582-582 अंक प्राप्त किए थे।
अधिक विवरण के लिए, उम्मीदवार MBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
