क्रिकेट

India U19 squad: भाविका अहीर के नेतृत्व में हुआ अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

India U19 squad:

Image

एशिया कप के लिए अंडर-19 टीम (साभार-x)

India U19 squad: UAE में होने वाले ACC U-19 महिला एशिया कप के लिए इंडिया U-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को महिला सिलेक्शन कमिटी ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है। टीम की कमान भाविका अहीर को सौंपी गई है। इस टीम में श्रेया एस चव्हाण को अतिरिक्त विकेटकीपर के तौर पर जगह मिली है। अनादि तागड़े को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

भारत अंडर-19 टीम (India U19 squad): भाविका अहीर (कप्तान, विकेटकीपर, इरा जाधव, निधि महतो, पूर्वा सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेट कीपर), समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काश्वी, अक्षशा परमार, अनादि तागड़े [उपकप्तान], पलक सिंह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article