MBSE HSSLC HSLC Exam Routine 2024, MBSE Mizoram Board Date Sheet 2024: मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Mizoram Board Exam Date 2024) खबर है। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट और हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम का शेड्यूल जारी कर (Mizoram Board Exam Date) दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर अपने एग्जाम की डेटशीट डाउनलोड कर (Mizoram Board Date Sheet) सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार मिजोरम बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में 10 बजे से 1 बजे तक निर्धारित होंगी। छात्रों को परीक्षा स्थल पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। यहां छात्रों को परीक्षा से 15 मिनट पर पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Mizoram Board Exam Date 2024: कब होगी मिजोरम बोर्ड की परीक्षाएं
इस बार मिजोरम बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। एमबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च 2023 को समाप्त होगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च को समाप्त होगी। एग्जाम सुबह की शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का शेड्यूल विस्तार से जान सकते हैं।MBSE Mizoram Exam Schedule 2024
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MBSE Mizoram Board Class HSSLC HSLC Exam Routine 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपके परीक्षा का शेड्यूल प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
