एजुकेशन

Makar Sankranti Holiday in DU: मकर संक्रांति 2024 कब है, डीयू में किस दिन रहेगा अवकाश

Makar Sankranti Holiday in DU: मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में काफी महत्व रखता है। स्कूलों में इस अवसर पर अवकाश रहता है। आइये जानते हैं क्या दिल्ली विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा या नहीं।

Image

Makar Sankranti Holiday in DU

Makar Sankranti Holiday in Delhi University: मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति में काफी महत्व रखता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है। यानी अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति को लेकर इस बार लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइये जानते हैं कि 2024 में मकर संक्रांति का पर्व कब मनाया जाएगा।

कब है मकर संक्रांति

ज्योतिषविदों एवं पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर संक्रांति होली डे 2024

स्कूलों में इस अवसर पर अवकाश रहता है। आइये जानते हैं क्या दिल्ली विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा या नहीं। अगर आप भी डीयू के छात्र हैं और जानना चाहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन आपके कॉलेज में अवकाश रहेगा या नहीं तो हम आपको बताएंगे।

डीयू होलीडे कैलेंडर 2024

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी साल 2024 के होलीडे कैलेंडर के अनुसार, मकर संक्रांति पर अवकाश रहेगा। इस कैलेंडर के अनुसार मकर सक्रांति का अवकाश 14 जनवरी को है और इस बार 14 जनवरी का रविवार है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article